ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुरूग्राम में ढाबे में सिलेंडर के फट से भीष्ण आग लग जाने का मामला सामने आया है।
आग इतनी भयानक थी कि ढाबा जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ढाबा में सिलेंडर फट जाने के कारण भयंकर आग लग गई
जिस कारण ढाबा पूरी तरह से जल कर खाक हो गया। फिलहाल आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया। साथ ही पुलिस के द्वारा कार्यवाई की जा रही है।


