ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इन्द्री लाडवा मार्ग पर यमुनानगर की ओर से आ रही एक रोड़वेज की बस सुबह करीब 7.30 बजे गांव सांतड़ी के पास सामने से आ रही एक कार से टकरा गई जिससे बस में बैठी दर्जनों सवारियों को चोटें आई।
टक्कर लगने के बाद बस सड़क के साथ बने खड्डें में पलट गई बस पलटने के कारण बस में बैठी लगभग 30 सवारियां घायल हो गई। कुछ घायलों को तुंरत इन्द्री के सीएचसी में लाया गया तभा कुछ घायलों को लोग लाड़वा हस्पताल ले गये।

