ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पुलवामा हमले के बाद देश में पाकिस्तान को लेकर गुस्सा कम नहीं हो रहा है। पानीपत में भी स्टूडेंट्स के साथ सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं ने आगे आकर सड़क पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान पाकिस्तान का पूतला फूंककर नारेबाजी भी की गई। साथ ही सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की भी मांग की गई।



