पुलवामा के शहीद जवानों की कुबार्नी भूले कांग्रेसी, रैली में भीड़ जुटाने के लिए बालाओं ने लगाए ठुमके

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक ओर पूरे देश में पुलवामा में शहीद हुए जवानों की शहादत को लेकर शोक मनाया जा रहा था। इतना ही नहीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक ओर पूरे देश में पुलवामा में शहीद हुए जवानों की शहादत को लेकर शोक मनाया जा रहा था। इतना ही नहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दूसरे नेता भी इस शहादत पर पाकिस्तान से बदला लेने के लिए सरकार के साथ खड़े नजर आए, लेकिन हरियाणा के फतेहाबाद में कांग्रेस का दूसरा ही चेहरा देखने को मिला। फतेहाबाद में कांग्रेस की राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा की परिवर्तन रैली में भीड़ जुटाने के लिए रैली के आयोजकों ने बालाओं के ठुमके लगवाएं।

इतना ही नहीं यहां पर ये लोग शहीदों की कुबार्नी को ही भूल गए। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेंद्र वर्तिया की ओर से इस रैली का आयोजन किया गया था। यहां सवाल ये उठता है कि पुलवामा के आतंकी हमले के बाद जहां एक ओर हर राजनेता ने अपने राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। वहीं, ऐसा क्या हो गया कि कांग्रेस को अपनी राज्यसभा सासंद की एक रैली में भीड़ जुटाने के लिए बालाओं का सहारा लेना पड़ा ? यहां हम आपकों एक लक्ष्मण रेखा में रहते हुए गीत के बोल तो नहीं सुना रहे है, लेकिन मंच पर लग रहे ठुमकों से आप वहां चलने वाले संगीत का आसानी से अंदाजा लगा सकते हो |

Watch Video

https://youtu.be/owWK2C1Q5Xs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *