ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ये चुनावी साल है, खासकर हरियाणा के लिए जहां इन लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव होंगे | जिसे लेकर प्रदेश की राजनीति में चुनावी सरगरमी तेज हो चुकी है | हरियाणा की राजनीति में उतरते हुए अब अकाली दल ने अंबाला में जनचेतना रैली की |
जिसके जरिये अकाली दल अब प्रदेश की राजनीति में अकेला चलता हुआ दिखाई दे रहा है | रैली में अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की | रैली के दौरान अकाली दल ने प्रदेश में बिना किसी पार्टी के साथ गठबंधन किए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
Watch Video
