ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी के रोहतक नेशनल हाइवे 71 पर गंगायचा टोल प्लाजा के नजदीक बारातियों की एक कार अनियंत्रित होने से भीषण हादसा हो गया। हादसे में दूल्हे के पिता और भांजा-भांजी समेत 5 लोगों की मौत हो गई |
जबकि दूल्हे का जीजा और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे के चलते शादी की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे के कारण गमगीन माहौल में फेरे की रस्म निभाई गई।
Watch Video
https://youtu.be/WUMWX-Ho_mU


