ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी पर हमला होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मनीषा गुलाटी पर घातक हमला पानीपत में हुआ। जब वो दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ आ रही थी।
बताया जा रहा है कि इस दौरान उनका बेटा कार में मौजूद था। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने मनीषा गुलाटी पर घातक हमला कर दिया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



