ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत टोल प्लाजा के पास पुलिस जवान ऑन ड्यूटी शराब पीते हुए नजर आए हैं | हरियाणा पुलिस के ये जवान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बड़े ही इतमिनान से गाड़ी में बैठकर जाम छलका रहे हैं | इस दौरान जब उनकी नजर कैमरे पर पड़ी तो वो अपने शराब के गिलास छिपाने लगे |
अक्सर टोल प्लाजा के पास पुलिसकर्मी इसी तरह गाड़ी में बैठकर शराब पीते हुए देखे जाते हैं, और अब इस मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, ऑन ड्यूटी शराब पी रहे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी।
Watch Video
