रंजीत हत्या मामले कुछ पल के लिए राम रहीम को मिली राहत !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर चल रहे रंजीत हत्या मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर चल रहे रंजीत हत्या मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील पीके संधीर और सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा के कोर्ट में न पहुंचने के कारण मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Ram Rahim

पर इस मामले में दूसरे आरोपी जसबीर, सबदिल और अवतार खुद कोर्ट में पेश हुए, जबकि पत्रकार रामचंद्र हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कृष्णलाल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। इसके अलावा एक अन्य आरोपी इंद्रसेन बीमारी के चलते कोर्ट में पेश नहीं हो पाया।

Ranjit Murder Case

फिलहाल कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 मार्च की तारीख तय की है। बता दें कि साध्वी यौन शोषण मामले में गुरमीत राम रहीम 20 साल की सजा काट रहा है। साथ ही राम रहीम को पत्रकार हत्य मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *