ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- यमुनानगर के जोड़िया में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में पीलिंग मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो जाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार मजदूर पीलिंग मशीन पर काम रहा था कि अचानक वो मशीन की चपेट में आ गया जिस कारण उसका सिर धड़ से अलग हो गया।
वहीं इस मामले पर मजदूरों ने फैक्ट्री मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना की सुचना के बाद ही फैक्ट्री मालिक देरी से पहुंचा साथ ही उन्होने सुरक्षा के प्रबंध ना होने का भी आरोप लगाया।
मजदूरों का ये भी कहना है कि मशीन पर ना तोँ कोई जाली थी औऱ ना ही उनके पास कोई सेफ्टी बेल्ट थी जिस कारण ये दुखद घटना हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


