ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक के छोटूराम चौक पर तनिष्क ज्वेलर्स के शोरूम पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। रोहतक के अलावा हिसार और सिरसा में भी कंपनी के शोरूम पर छापेमारी की गई। आयकर विभाग की छापेमारी से शहर के दूसरे ज्वेलर्स में हड़कंप मच गया।
शोरूम के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात किया गया है, किसी को भी शोरूम से बाहर और अंदर नहीं नहीं जाने दिया जा रहा है। इससे पहले भी आयकर विभाग ने शहर में कई व्यापारियों के प्रतिष्ठानों और घरों पर छापेमारी की थी।
Watch Video
