ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ जमीन घोटाला मामले में कार्रवाई तेज हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार हुड्डा के रोहतक स्थित आवास और दिल्ली एनसीआर में करीब 30 ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। जिस वक्त ये छापेमारी हुई उस समय हुड्डा घर पर ही मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि सीबीआई की इस रेड में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर पर बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समते कई कार्यकर्ता ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
साथ ही उन्होने ये भी कहा कि जींद उपचुनाव को देखते हुए बीजेपी सरकार ने ये छापेमारी करवाई है। जिसको इन्होने इसे बीजेप का औधापन करार दिया है।
गौरतलब है कि पूर्व सीएम हुड्डा पर इससे पहले भी कई मामलों में शिकंजा कसा जा चुका है। हुड्डा पर लैंड डील में सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा को फायदा पहुंचाने के भी आरोप लग चुके है।
बहरहाल कांग्रेस का यही कहना है कि पूर्व सीएम को जींद विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए रोकने के लिए बीजेपी की ओर से ये कदम उठाया गया है। लेकिन अब देखना ये होगा की आखिर सीबीआई को इस रेड में जमीन घोटाला मामले को लेकर क्या कुछ हाथ लगा है।




