ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद उप चुनाव में अब केवल पांच दिन का ही समय बचा है। ऐसे में प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए केवल कुछ दिन का ही समय बचा है। प्रचार के लिए केवल कुछ ही दिन का समय बचा होने के कारण हर दल ने इसमें अपनी पूरी ताकत लगा दी है। हर दल के दिग्गज चुनाव प्रचार में कूद चुके है। एक बार फिर से सीएम मनोहर लाल चुनावी मैदान में कूदने वाले है। बीजेपी का हर मंत्री अब डोर-टू-डोर जाकर अपनी तचुनावी तैयिरयों में लगी है।
कांग्रेस के भी सभी दिग्गज अपने-अपने समर्थकों के बीच जाकर पार्टी उम्मीदवार सुरजेवाला के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है। पारिवारिक कलह के बीच अभय चौटाला भी अपने प्रत्याशी के पक्ष में दिन रात प्रचार करने में लगे है। अब उनके बेटे भी चुनावी प्रचार में कूद चुके है। करण चौटाला ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते, जहां वो दिग्विजय और दुष्यंत पर जुबानी हमला न करते हो।
Watch Video
