ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा प्रदेश कभी कन्या भ्रूण हत्या के लिए कुख्यात रहा है | बेटियों की गर्भ में ही मौत या यूं कहें कि कन्या भूर्ण हत्या को लेकर हरियाणा पर एक दाग लगा हुआ था | वो दाग जिसने हरियाणा को सवालों के चक्रव्यूह में फंसाए रखा था | लेकिन अब हरियाणा ने एक बार फिर से कमाल कर दिखाया है |
हरियाणा ने 2017 के लिंगानुपात के अपने आंकड़े को कायम रखा हुआ है और कह सकते हैं कि आज हरियाणा बदल गया है | यहां की सोच बदल गई है | अब हरियाणा कन्या भ्रूण हत्या को लेकर देश के अन्य राज्यों के लिए मिशाल बन रहा है ।
Watch Video
