ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी पर मानो ग्रहण सा लग गया हो | लोकसभा चुनाव बीजेपी के लिए बेहद मह्त्वपूर्ण है | बता दे पार्टी ने पहले ही बड़े पैमाने से रैलियां आयोजित करने की योजना बना रखी है लेकिन इनपर अब सस्पेंस कायम हो गया है। दरअसल पार्टी के बड़े-बड़े नेता बिमारियों से जूझते नजर आ रहे है |
1.बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हुआ है | अमित शाह को वदन दर्द, छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ थी जिसके बाद अमित शाह को एम्स ले जाया गया | उनकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद एम्स में भर्ती किया गया | जहां पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई | डॉक्टर के अनुसार उनको प्रोटोकॉल एवं बीमारी के चलते फिलहाल उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है जिसके बाद उन्हें एक-दो दिन में डिस्चार्ज किया जायेगा |
2.बता दे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भी इस वक्त गंभीर बिमारी से जूझ रहे है | उन्हें सॉफ्ट टिश्यू सरकोम कैंसर नाम जैसी गंभीर बिमारी बताई जा रही है | अरुण जेटली अपना इलाज कराने अमेरिका गए हुए है | खबर के मुताबिक वित्त मंत्री अपना इलाज कराकर अगले सप्ताह लौट सकते है |
3.वहीं पता चला है की केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी बिमारी के चलते अस्पताल भर्ती थे फिलहाल अब उनको अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है | बता दे रविशंकर प्रसाद को आईसीयू से प्राइवेट वार्ड स्थानांतरित किया गया था | लेकिन अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है | जानकारी अनुसार उनको श्वसन नली में तकलीफ थी जिनको फेफड़ा चिकित्सा विभाग में भर्ती कराया गया था।
4.इसके बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर बीते 11 महीने से बीमार चल रहे थे। उनको अग्नाश्य की बीमारी थी |
इस बीमारी से पीड़ित मनोहर परिकर अपना इलाज कराने के लिए अमेरिका गए थे जहां उनका इलाज 3 महीने तक चला | मनोहर परिकर का स्वास्थ्य सुधार होने के बाद वह गोवा लौट आए | इस दौरान वह काफी कमजोर नजर आ रहे हैं।
5.बता दे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का स्वास्थ्य भी इस वक्त ख़राब चल रहा है | उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव ना लड़ने का निर्णय लिया है | खबर के मुताबिक उनकी किडनी फेल हो गई थी जिसके बाद उनका ओप्रशन भी हुआ था |
6.वहीं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। दरअसल गडकरी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उनका शुगर लेवल लो हो गया था जिसके कारण वे बेहोश हो गए।






