हरियाणा सरकार और पुलिस ने ली राहत की साँस: राम रहीम की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी

ਔਨਲਾਈਨ ਡੈਸਕ/ਲਿਵਿੰਗ ਇੰਡੀਆ ਨਿਊਜ਼:- डेरा सच्चा सौदा के मुखी और छत्रपति हत्याकांड मामले के आरोपी गुरमीत राम रहीम की पेशी 11 जनवरी को होगी, जिस…

ਔਨਲਾਈਨ ਡੈਸਕ/ਲਿਵਿੰਗ ਇੰਡੀਆ ਨਿਊਜ਼:- डेरा सच्चा सौदा के मुखी और छत्रपति हत्याकांड मामले के आरोपी गुरमीत राम रहीम की पेशी 11 जनवरी को होगी, जिस पर कोर्ट का अहम फैसला सुनाया जाना है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन के पसीने छुट रहे थे। हरियाणा सरकार साल 2017 में हुई पंचकूला हिंसा से सबक लेते हुए अपना हर एक कदम बहुत ही सावधानी से उठा रही है और साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम कर रही है।

ram rahim

वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने 11 जनवरी को राम रहीम की होने वाली पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए करने के लिए कोर्ट में पटीशन जारी की थी। जिस पर कोर्ट ने अपना अहम फैसला सुनाया। बता दें कि कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि राम रहीम की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए करने के निर्देश दे दिए है।

ram rahim

कोर्ट के इस फैसले के बाद पुलिस प्रशासन और सरकार को राहत मिली है। सीबीआई के फैसले के बाद राम रहीम को प्रत्यक्ष रूप से पेश नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि लगभग 16 साल के बाद छत्रपति हत्याकांड मामले पर कोर्ट का फैसला सुनाया आना है। ये फैसला 11 जनवरी को सुनाया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *