ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तो लगातार चुनावों को लेकर अपने ऊपर उठते सवालों का जवाब देते हुए चुनाव निर्वाचन आयोग ने नया कदम उठाया है | आयोग की तरफ से अब नई वीवीपेट मशीनें शुरू कर दी गई हैं | जिसकी प्रदर्शनी इन दिनों फरीदाबाद के नगर निगम सभागार में लगी हुई है |
इस मशीन से अब मतदाता को वोट डालने के बाद पता चल जायेगा कि उसने किसे वोट डाला है और किस प्रत्याशी को उसका वोट गया है। इस मशीन की प्रदर्शनी 11 दिनों के लिये फरीदाबाद में चुनाव निर्वाचन आयोग के आदेश पर लगाई गई है, जिसे देखने के बाद मतदाता खुश नजर आ रहे हैं और आयोग की सराहना कर रहे हैं |
Watch Video
