AJL जमीन आवंटन मामले में कोर्ट में पेश हुए हुड्डा और मोती लाल, 5-5 लाख के बेल बांड पर मिली जमानत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोती लाल वोहरा आज पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोती लाल वोहरा आज पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए | दोनों ही नेता कोर्ट की ओर से पिछली सुनवाई में जारी किये गये समन के बाद पेश हुए | दरअस ये मामला नेशनल हेराल्ड अखबार के प्रोमोटरों को अवैध रूप से जमीन आवंटन करने के एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड यानि की AJL से जुड़ा हुआ है | इस दौरान कोर्ट ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और मोतीलाल वोरा को राहत देते हुए जमानत दे दी। मामले की अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप है कि उन्होंने सीएम रहते हुए नेशनल हेराल्ड की सब्सिडी एजेएल कंपनी को 2005 में 1982 की दरों पर प्लॉट अलॉट करवाया | इसमें HUDA के अधिकारियों और AJL के पदाधिकारियों पर साल 2005 में प्लॉट के अवैध आवंटन के आरोप लगे थे | दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हुड्डा ने राज्यपाल की मंजूरी को राजनीतिक रूप से प्रेरित करार बताया था |

उन्होंने कहा था कि एजेएल को प्लॉट आवंटन का फैसला HUDDA की ओर से लिया गया था न कि किसी व्यक्ति द्वारा | बहरहाल राज्य की बीजेपी सरकार के आदेश पर सतर्कता ब्यूरो ने 26 मई 2018 को पंचकूला में एजेएल को जमीन आवंटन में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के लिए हुड्डा के खिलाफ मामला दर्ज किया था |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *