नहीं रहे दिग्गज अभिनेता कादर खान, 81 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 1 जनवरी 2019 यानि नए साल के पहला ही दिन बॉलीवुड के लिए बहुत ख़राब रहा है | बॉलीवुड की महान हस्ती…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 1 जनवरी 2019 यानि नए साल के पहला ही दिन बॉलीवुड के लिए बहुत ख़राब रहा है | बॉलीवुड की महान हस्ती एक्टर-राइटर कादर खान का कनाडा अस्पताल में निधन हो गया है | कादर खान लम्बे समय से बीमार चल रहे थे, वे 81 साल के थे | कादर खान को सांस लेने में तकलीफ थी और साथ में उनका दिमाग भी काम करना छोड़ गया था | निधन की जानकारी उनके बेटे सरफराज खान ने दी | मौत की खबर से बॉलीवुड सदमे में है |

kader khan

उनके निधन की जानकारी सुनते ही सोशल मीडिया पर उन्हें सेलेब्स ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा- ‘नहीं रहे कादर खान, ये बहुत ही बुरी खबर है। मेरी श्रद्धांजलि। वो एक बेहतरीन स्टेज आटिस्ट थे। उन्होंने मेरी ज्यादातर सफल फिल्में लिखी थी’। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान शक्ति कपूर का गला भर आया | उन्होंने कहा, अब कादर खान जैसा कोई नहीं होगा | पीएम नरेंद्र मोदी, अनुपम खेर, स्मृति ईरानी से लेकर कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी।

kader khan

बता दे अपने कॉमिक रोल से सबको हँसाने वाले दिग्गज एक्टर कादर खान आज इस दुनिया को अलविदा कह गए | कादर खान ने लगभग 300 फिल्मों में काम किया था। उन्होंने विलेन के साथ कॉमेडियन के किरदार भी निभाए थे।

kader khan

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *