ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तो वहीं पुलिस ने फेसबुक पर वायरल हो रही सीएम मनोहर लाल की खबर को लेकर इनसो के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट को गिरफ्तार किया है | बीजेपी आईटी सेल की ओर के दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए संजीव जाखड़ की गिरफ्तारी की है | संजीव जाखड़ हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला है।
फेसबुक पर वायरल हो रही सीएम मनोहर लाल की एक खबर को लेकर बीजेपी आईटी सेल ने फेक न्यूज बताते हुए गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी है | बीजेपी आईटी सेल का आरोप है कि सोसलसाइट पर इस फेक न्यूज को फैलाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की छवि को खराब किया जा रहा है |
दरअसल सोशल साइट पर सीएम मनोहर लाल के उस बयान को वायरल किया जा रहा है | जिसमें कहा गया है कि वो सिर्फ एक बिरादरी के मुख्यमंत्री है | भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के सदस्यों का आरोप है कि ये बेबूनियाद खबर है और इस खबर को अखबार नूमा कटिंग बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है | जो पूरी तरह से फर्जी है उनका आरोप है कि इस बारे में आईटी सेल की तरफ से एक शिकायत दी गई है | जिसमें साफ तौर पर उस व्यक्ति का भी नाम दिया गया है | जिसकी फेसबुक से ये फैक न्यूज वायरल हुई है |
Watch Video
