हंगामेदार रहा हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है | इस बार विधानसभा का सत्र सबसे कम और सबसे छोटा सत्र…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है | इस बार विधानसभा का सत्र सबसे कम और सबसे छोटा सत्र होगा | सिर्फ 1 दिन ही ये सत्र चलेगा | यानि की सत्र आज से ही शुरु हुआ है और ये आज ही खत्म हो जायेगा | सत्र के शुरु होने से पहले आज सुबह हुई विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में ये फैसला लिया गया | हालांकि सत्र को 31 दिसंबर तक बढ़ाने की विपक्ष लगातार मांग उठा रहा था | कांग्रेस ने 1 दिन के सत्र को लेकर सरकार पर भागने की तैयारी का आरोप लगाया है, तो वहीं इनेलो ने इसे सरकार की खानापूर्ति करार दिया है |

haryana-assembly-winter

सत्र से पहले हुई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक

तो वहीं बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक से बाहर आकर नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि सत्र बुलाने को लेकर सीएम की किसी के साथ कोई चर्चा नहीं हुई और 1 दिन का सत्र सिर्फ अनोपचारिकता है

तो वहीं बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक से बाहर आकर कैबिनेट मंत्री ओ पी धनकड़ ने कहा कि बेशक ये सत्र छोटा हो लेकिन इस सत्र में कई महत्वपूर्ण काम किये जायेंगे।

तो वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि विपक्ष की मांग को ध्यान में रखा गया है | जरुरत होगी तो विपक्ष की मांग पर विचार किया जायेगा |

तो 1 दिन के इस सत्र में भी विपक्ष सदन के अंदर जनता के मुद्दों को उठाने की बात कर रहा है | विपक्ष के अनुसार भले ही 1 दिन का शीतकालीन सत्र बुलाकर सरकार ने महज खानापूर्ति की हो, और प्रशनकाल न रखा हो, उसके बादजूद भी वो सदन में किसानों, युवाओं,कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाएंगे वहीं सरकार की ओर से इस बार सदन में करीब 2 दर्जन बिलों को पास करवाने की तैयारी है |

तो वहीं शीतकालीन सत्र को लेकर  विपक्ष की ओर से सरकार पर लगाये गये आरोपों का जवाब देते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, वैधानिक कारणों के चलते एक दिन का सत्र रखा गया है | ये सत्र विपक्ष के बड़े नेताओं से ही बात करके रखा गया है | मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कहा था कि 3 सत्र करवाएंगे और ये हमारा तीसरा सत्र है |

Watch Video

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/206517203633751/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *