बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में मिला नवविवाहिता का शव, हत्या है या फिर आत्महत्या ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के बल्लभगढ़ सेक्टर 3 रिहायशी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब किराए पर रहने वाली एक नवविवाहिता की घर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के बल्लभगढ़ सेक्टर 3 रिहायशी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब किराए पर रहने वाली एक नवविवाहिता की घर मे डेड बॉडी मिली। जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान की ग्रिल तोड़ने के बाद मृतक महिला के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला और उसका पति सेक्टर 3 के इस मकान में किराए पर रहते हैं पति की पिछले कई दिनों से तबीयत खराब है जिसके चलते उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

deadbody found

महिला घर में अकेली रहती थी मकान में कोई हरकत ना होने के चलते हैं पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर दरवाज़ा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद था मकान का की ग्रिल तोड़ने के बाद मृतक महिला के शव को बाहर निकाला मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी की माने तो सूचना मिली थी कि एक महिला का शव मकान के अंदर पढ़ा हुआ है से बाहर निकाल दिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है महिला की मौत के कारणों का अभी कोई पता नहीं लगा है की हत्या है या फिर आत्महत्या पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *