ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के भट्टू से एक ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया गया है जो भेड़-बकरियों की चोरी किया करते थे जिस कारण उनको ‘लग्जरी चोर’ भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योकि चोर नहीँ चहाते थे कोई उन पर शक करे इसलिए वो भेड़-बकरियों की चोरी स्विफ्ट कार में उनकी चोरी किया करते थे। फिर उनको काट कर बेच देते थे।
बता दें कि इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार कर लिया और साथ ही स्विफ्ट कार को भी अपने कब्जे में कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने बताया कि चोरों के कब्जे में से करीब आधा दर्जन भेड़-बकरियों को बरामद भी किया है।
गिरफ्तार किए गए चोरों के इस गैँग में और भी लोग शामिल है। इस गैँग ने अब तक फतेहाबाद, सिरसा और राजस्थान के भादरा क्षेत्र में काफी संख्या में भेड़ बकरियों को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस गैँग के लोगों को भी तलाश कर रहे है।


