ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: किसान बीजेपी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले नगर निगम के अंदर आने वाले सभी गांव में किसान ट्रैक्टर यात्रा निकालकर बीजेपी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं । भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू ने बताया कि हम यह प्रचार भाजपा के खिलाफ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भाजपा की नीतियां किसान और मजदूर विरोधी हैं।
22 फरवरी को रादौर में किसानों के ऊपर इसी सरकार के राज में लाठीचार्ज किया गया किसानों के ऊपर 307 के मुकदमे बनाए गए। इस यात्रा में वही ट्रैक्टर शामिल किए गए हैं जो उस समय पुलिस ने पकड़े थे। भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। आने वाले विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनावों में भी हम भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रचार करेंगे।
नगर निगम में आने वाली जनता से हम यही अपील करते हैं कि वह किसी भी कैंडिडेट को वोट दें लेकिन भारतीय जनता पार्टी को नहीं। अब देखने वाली बात होगी कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन किसानों की बीजेपी के खिलाफ निकाली गई ये ट्रैक्टर यात्रा इन चुनावों को कितना प्रभावित करेगी ओर दूसरे दलों को कितना फायदा होगा। फिलहाल किसानों की यात्रा ने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
Watch Video
https://youtu.be/GTkySHMP-04
