बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, युवक पर बदमाशों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाशों का आतंक काफी बढ़ गया है जिस कारण हरियाणा में पुलिस की ढीली कार्रवाई पर सवाल उठ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाशों का आतंक काफी बढ़ गया है जिस कारण हरियाणा में पुलिस की ढीली कार्रवाई पर सवाल उठ रहे है। हरियाणा में अपराध बढ़ते ही जा रहे है पर हरियाणा पुलिस इन बदमाशों के खिलाफ कोई भी काम सख्त कार्रवाई नहीं कर रहे है जिस कारण इन बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे है।

Firing

इस तरह का एक और मामला बहादुरगढ़ से सामने आया है जहां पर कार सवार बदमाशों ने युवक पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। जिस कारण उस नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय युवक पर कार सवार नौजवानों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *