करोड़ों की लूट में अब भी सस्पेंस बरकरार, लुटेरों की पहचान करने में पुलिस नाकाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी में लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो दिन दहाड़े किसी घटना को अंजाम देते हैं और उनमें पुलिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी में लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो दिन दहाड़े किसी घटना को अंजाम देते हैं और उनमें पुलिस का खौफ भी नहीं होता | ऐसा इसलिए भी है क्योंकि हरियाणा पुलिस इन लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई करने में कही ना कही लापरवाही बरतती है जी हां ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गुरुग्राम के पॉश इलाके सेक्टर 14 के पी सी ज्वैलर्स में बीते दिनों लूट की घटना सामने आई थी | जिसमें लुटेरों ने कितने की लुट की थी इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है और ना ही उन चुटेरों के खिलाफ पुलिस के पास कोई जानकारी है |

हालत ये है कि इस पूरे मामले में पुलिस ने चुप्पी साध रखी है और अगर मामले में आला अधिकारियों की बात करें तो वो इस लुट को चोरी का मामला बता रहे हैं | पुलिस की इस नोक झोंक के बीच पीड़ित लगातार इंसाफ की गुहार लगा रहा है | मामले में लगाया जा रहा है कि लुटेरों ने करोड़ों के जेवरात की लूट की है |

आपको बता दें कि इस मामले पहले ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि लगभग 20 करोड़ की लूट की गई है लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़कर 35 करेड़ बताई जा रही है | इतनी बड़ी लूट की घटना होने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली है |लगभग 40 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग वारदात में शामिल डकैतों का नहीं लग पाया है | जिससे ये करोड़ो की डकैती की वारदात सिटी में चर्चा का विषय बना हुआ है | हैरानी की बात है कि पुलिस को ये तक नहीं पता की इस वारदात को कितने बदमाशों ने अंजाम दिया था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *