ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेल जहां कैदी अपने गुनाहों का सजा काटते हैं लेकिन कैदियों को इस बीच सारी सुविधाएं खुद पुलिसकर्मी देने लगे तो फिर आरोपियों के मन में कानून का या फिर पुलिस का कितना खौफ रहेगा वो आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं जहां जेल में कैदियों के लिए फोन के साथ साथ नशीले पदार्थ भी मुहैया कराए जाते हैं |
जी हां अब हम आपको एक ऐसे जेल के बारे में बता रहे हैं जहां कैदियों को सारी सुविधा मिलती है लेकिन फिर भी जेलरों को इस बारे में कानों कान खबर तक नहीं होती | हम बात कर रहे हैं गुरुग्राम की भोंडसी जेल की | वैसे तो गुरुग्राम की स्मार्ट जेल के साथ विवादों का पूराना नाता रहा है | स्मार्ट भोंडसी जेल से 100 से ज्यादा मोबाइल और सिम मिल चुकी है | यही नहीं इसके साथ कैदियों से नशीले पदार्थों का भी मिलना बदस्तूर जारी है | जिससे जेल प्रबंधन की मंशा पर भी एक बड़ा सवाल खड़ा होता है |
गजब की बात ये है कि जेल प्रबंधन की शिकायत पर ही करीब 44 मामलें दर्ज किये गए है | जिसमें सिर्फ गिरफ्तारी एक आरोपी की ही हुई है | आपको बता दें कि गुरूग्राम की भोंडसी जेल में ये कोई पहला मामला नही हैं जब किसी पुलिस वाले की कैदियों से सांठगांठ की बात सामने आई हो | इससे पहले भी जेल पुलिस सवालों के घेरे में आज चुकी हैं |
क्योकि भोडसी जेल में हर समय लगभग 2 हजार 500 कैदी रहते हैं और ऐसे में लगातार जेल के अंदर से कैदियों से मोबाईल के साथ नशीली सामग्री भी बरामत हो चूकी हैं | लेकिन अबतक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है | इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जेल में कैदी सजा काट रहे हैं या मजा और इसी बात का नतीजा है कि पिछले 11 महीनों में इस भौंडसी जेल से करीब 100 से ज्यादा मोबाइल और सिम बरामद हुए है | यही नहीं पिछले महीने तो जेल में कार्यरत एसपीओ विनोद कुमार को गिरफ्तार भी किया गया | जो कैदियों को नशीला पदार्थ सप्लाई किया करता था |
