टीचर के टॉर्चर का वीडियो वायरल, महिला टीचर की क्रूरता का चेहरा हुआ बेनकाब

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कहते हैं स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है और क्लास रूम प्रार्थना का केंद्र लेकिन गुरुग्राम के एक स्कूल ये क्लास रूम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कहते हैं स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है और क्लास रूम प्रार्थना का केंद्र लेकिन गुरुग्राम के एक स्कूल ये क्लास रूम किसी टॉर्चर रूम से कम नहीं साहब और अगर आप अपने दिल के टुकड़ों को इस क्लास रूम में भेजने की सोच रहे हों तो जरा सोच समझकर ये फैसला लेना कहीं कोई पत्थर दिल आपके मासूम को मुस्कान को खामोश ना कर दें और अगर आपका बच्चा किसी ऐसे स्कूल या टॉर्चर रूम में जाता हो तो भी जरा सतर्क हो जाएं |

क्योंकि आज जो हम आपको तस्वीरें दिखाएंगे वो आपका दिल दहला कर रख देंगी और शायद आप अपने बच्चे को यहां भेजने के कदम को पीछे हटा दें मामला साइबर सिटी गुरुग्राम के नारायणा ई टेक्नो स्कूल का है जहां एलकेजी में पढ़ने वाले बच्चों का एक टीचर टॉर्चर कर रही है |

दो बच्चों के साथ क्लास रुम में टॉर्चर करने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ | वीडियो में टीचर दो बच्चों को शोर मचाने पर उनके मुंह को टेप से सील करती नजर आ रही है | ये वीडियो स्कूल के ही सिक्योरिटी इंचार्ज ने वायरल किया था | विडियो में दर्ज तस्वीरे प्राइवेट स्कूल में बच्चों के साथ हो रहे अमानवियता की काली हकीकत को बयां कर रही है | हालांकि ये मामला 6 अक्टूबर का है जब एलकेजी क्लास के बच्चों को टेस्ट चल रहा था इस दौरान दो बच्चों के मुंह को टीचर ने टेप लगाकर बंद कर दिया | इस पूरे मामले के बाद स्कूल अब अपनी सफाई दे रहा है | स्कूल का कहना है की मामला जानकारी में आते ही टीचर को सस्पेंड कर दिया गया था औऱ बाद में स्कूल से निकाल दिया गया है |

Watch Video

https://youtu.be/6GqBPjN1Uxc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *