ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार के सेक्टर 15 के कम्युनिटी सेंटर में शिक्षाविदें और व्यापारियों की एक बैठक में भाग लेने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर पहुंचे थे | जहां तंवर ने कहा कि बीजेपी ने शिक्षा और व्यापार के साथ-साथ देश-प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है | यही कारण है कि अब लोगों का बीजेपी से मोह भंग हो गया है और लोग कांग्रेस की तरफ आस लगाये बैठे हैं |
इसके साथ ही इनेलो के जिला उप प्रधान डा. सी.पी. गुप्ता, ऑल इंडिया सेल्फ फाइनेंस बीएड कॉलेज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.सत्यवीर आर्य और भाजपा के नेता जय सिंह लोहचब ने विधिवित रूप से अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की | तंवर ने कहा कि वो व्यापारियों और शिक्षाविदें से मिलकर उनके मुद्दों को आने वाले चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल करेंगे |
Watch Video
https://youtu.be/JwVB_Y9cofg
