दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर, हादसे में एक शख्स की मौत, 5 लोग गंभीर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बठिंडा चंडीगढ़ मुख्यमार्ग पर गांव हंडियाया के पास एक आल्टो कार और रिट्ज कार में भीषण टक्कर हो गई है | जिसमें…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बठिंडा चंडीगढ़ मुख्यमार्ग पर गांव हंडियाया के पास एक आल्टो कार और रिट्ज कार में भीषण टक्कर हो गई है | जिसमें आल्टो कार में सवार 5 लोगों में से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई | जबकि 5 अन्य गंभीर रूप में घायल हैं | मृतक की पहचान राम सिंह के रुप में हुई है | वहीं मृतक के भाई करमजीत सिंह की माने तो वो लोग रात में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे जिसके बाद समारोह से वापस घर जा रहे थे कि ये दर्दनाक हादसा हो गया |

ये हादसा देखकर पास के लोगों ने एंबुलेंस को कॉल किया जिसकी मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया | जहां उनका इलाज किया जा रहा है | इस हादसे के बाद इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्ट करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

Watch Video

https://youtu.be/p9GuHe0d1KA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *