मंदबुद्धि बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, नाबालिग को अधेड़ उम्र के शख्स ने बनाया निशाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हमारे समाज में कुछ लोगों की मानसिकता ऐसी हो गई है कि अब वो मासूमों को भी गंदी निगाह से देखते हैं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हमारे समाज में कुछ लोगों की मानसिकता ऐसी हो गई है कि अब वो मासूमों को भी गंदी निगाह से देखते हैं | जीं हां रायपुर रानी में भी एक अधेड़ उम्र के बदमाश ने महेज 10 साल की मासूम को अपने हवस का शिकार बनाया बच्चि नाबालिग के साथ-साथ मंदबुद्धी भी थी लेकिन फिर भी दरिंदे ने मासूम के साथ इस घटना को अंजाम दिया |

रायपुर रानी से भी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आसपास के लोगों में अपनी बेटियों की चिंता सताने लगी है | जी हां मामला ही ऐसा है कि लोगों के मन में अपनी बेटियों को लेकर चिंता होना लाज्मी है | दरसल पंचकूला के रायपुर रानी में एक 10 साल की मासूम को दरिंदे ने अपने हवस का शिकार बनाया | मासूम मंदबुद्धि बच्ची है जिसके चलते आरोपी बदमाश को लगा वो उसके साथ कुछ भी करेगा तो लोगों को तक ये बात नहीं पहुंचेगी यही सोच कर एक दिन दरिंदे ने उसे घर से उठा लिया और निर्माणधीन बिल्डिंग पर ले गया जहां उस मासूम को उसने अपने हवस का शिकार बनाया | बताया जा रहा है कि आरोपी पास के गांव का ही रहने वाला है और वो एक स्कूल में मजदूरी का काम करता है जिसकी उम्र लगभग 45 साल बताई जा रही है | मासूम के साथ दुश्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया | फिर इस बात की जानकारी मासूम के परिजनों को लगी |

घटना के बारे में पता चलते ही परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की | शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आते हुए बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया और पीड़ित परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है | मामले की गींभीरता को देखते हुए मौके पर आलाअधिकारी भी पहुंचे और पीड़ित परिजनों को मामले में इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया और इसके साथ ही आरोपी पर सख्त कार्रावई करने का आश्वासन भी दिया है | जिसके चलते आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है |

आरोपी की इस करतूत ने ये साबित कर दिया है कि दरिंदे अपनी हवस मिटाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं | जहां एक मंद बुद्दधी बच्ची के साथ भी बदमाश ने इस तरह की दरिंदगी की है | फिलहाल अब देखना होगा कि पुलिस इस आरोपी को कबतक सलाखों के पीछे पहुंचाती है |

Watch Video

https://youtu.be/HJ9m29SdaAQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *