4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, अपहरण के बाद मासूम के साथ किया दुष्कर्म

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की बेटियां किस हद तक सुरक्षित है वो आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं जहां 4 साल की मासूमों को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की बेटियां किस हद तक सुरक्षित है वो आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं जहां 4 साल की मासूमों को भी दरिंदे अपने हवस का शिकार बना लेते हैं | वो भी घर के बाहर से उनका अपहरण करके | हलाकि इस करतूत से समाज को इन आरोपियों की घटिया मानसिकता का पता जरुर चलता है | अब पलवल में भी एक आरोपी ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है जिससे आरोपी के परिजन भी शर्मसार हैं |

 ताजा मामला पलवल से है जहां एक 4 साल की मासूम बच्ची को दरिंदे ने अपने हवस का शिकार बनाया है | दरसल बच्ची घर के बाहर ही खेल रही थी और घर के लोग अपने काम में बिजी थे | इसी दौरान एक युवक ने बच्ची का अपहरण कर लिया | बच्ची का अपहरण करने के बाद युवक उसे अपने साथ अपने घर ले गया जाहं उस दरिंदे ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया | इसी दौरान बच्ची को घर पर ना देखकर परिजन डर गए और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी | तलाश करने के दौरान उनकी दूसरी बेटी ने बताया की बच्ची को गावं का ही रहने वाला मनोज उठाकर अपने घर की ओर गया था जिसके बाद बच्ची की दादी मनोज के घर पहुंची लेकिन दादी को देख मनोज डर गया और मौके से फरार हो गया | दादी ने चीख चीख कर परिजनों को बुलाया |

बच्ची को इस हालत में देखकर पीड़ित परिजनों ने पलवल महिला थाना में जाकर आरोपी मनोज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई | जिसके बाद थाना प्रभारी कमला देवी ने पीडित महिला के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है | पीड़ित महिला ने अपने शिकायत में कहा है कि उसकी चार साल की पोती को दोपहर के समय घर के बाहर से आरोपी मनोज ने घर से अगवा किया था | और जब वो उसके घर पहुंची तो उनके आवाज देने के बावजूद उसने दरवाजा नहीं खोला जिसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने दरवाजा को धक्का मारकर खोला तो आरोपी मनोज को रंगे हाथों पकड़ा | लहाल पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में दाखिल करवा दिया है और आरोपी मनोज को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार भी कर लिया है | जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है |

इस मामले ने आरोपी के परिजनों को भी शर्मशार कर दिया है | जहां लोगों को भी ये सुनकर हैरानी हो रही है कि मेहज 4 साल की बच्ची के साथ मनोज ऐसा कैसे कर सकता है लेकिन मनोज ने जो किया है वो एक घिनौनी मानसिकता को दर्शाता है जिसकी सजा उसे जरुर मिलेगी |

Watch Video

https://youtu.be/-1qfbyWiES0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *