ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पुलिस आम जनता के रक्षक होते हैं | लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि पुलिस जब अपने फर्ज को भूलकर मासूमों को सताना शुरू कर देते हैं तो यकीनन आम जन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है | फतेहाबाद में एक ऐसा ही पीड़ित कई दिनों से इंसाफ की गुहार लगा रहा है |
फतेहाबाद के नकटा गांव के एक युवक को पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया | गिरफ्तारी की वजह किसी को पता नहीं चला और फिर पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ नशा बेचने का आरोप लगाया और थाने में उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी | पुलिस ने युवक को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसका कान का पर्दा फट गया और उसे एक कान से सुनाई देना बंद हो गया | जिसके बाद गिरफ्तार युवक से पुलिसकर्मियों ने पैसे लेकर उसे छोड़ दिया | जिसके बाद घायल युवक के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है | जहा उसका इलाज किया जा रहा है |
डॉक्टरों का कहना है कि युवक की तबियत में सुधार होने के बाद उफसे छुट्टी दे दी जाएगी | इस मामले को लेकर पीड़ित युवक कई बार आला अधिकारियों से भी मदद की गुहार लगा चुका है | लेकिन अबतक मामले में किसी ने भी उसकी मदद करनी जरुरी नहीं समझी और आरोपी पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रावई नहीं की गई है | पीड़ित की माने तो वो अपनी पत्नी को रतिया इलाके के नागपुर से दवाई दिलवाने गया था और जैसे वो अपनी पत्नी को दवाई दिलाने के लिए डाक्टर के पास गया तो वपिस लौटते वक्त लगभग 6 पुलिसकर्मियों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बिठाया और उस पर नशे का कारोबार में धंधा करने का आरोप लगाकर उसे रतिया लेकर गए जहां उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की और उसे जबरदस्ती नशे के धंधे में हामी भरवाने को कहा लेकिन युवक ने जब इस बात का विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पीटाई करनी शुरू कर दी |
Watch Video
https://youtu.be/88isdfgy-to
