ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रायपुर रानी के गांव गढ़ी कोटाहा के मेन हाईवे पर एक ढाबे में तीन गाड़ियों में सवार होकर आए कुछ युवकों ने धावा बोल दिया और ढाबे से करीब 20 हजार रुपये लूटे और ढाबे पर खड़े कैंटर, एक्टिवा, स्कूटर और कीमती सामान तोड़कर भाग खड़े हुए |
डकैती करने आए युवकों ने लूट के बाद ढाबे के मालिक और नौकरों पर तलवारों और लोहे की रॉड–डंडों से जानलेवा हमला भी किया | जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौका पर पहुंचे और मामला दर्ज कर लिया और दो लुटेरों को धर–दबोचा |
Watch Video
https://youtu.be/Cnue-mCKOzg
