जमीनी विवाद ने ली शख्स की जान, 12 लोगों ने मिलकर की शख्स की पिटाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपनों के बीच अकसर पैसा ही दिवार बन जाता है फिर वो जेवरात हो या जमीन | इन सब चीजों के लिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपनों के बीच अकसर पैसा ही दिवार बन जाता है फिर वो जेवरात हो या जमीन | इन सब चीजों के लिए कब आपके अपने आपकी जान की दुश्मन बन जाए ये परख पाना बहुत मुश्कील है | फरीदाबाद में भी जमीन को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया जो की बाद में खुनी संघर्ष में बदल गया |

मामला फरीदाबाद से सामने आया है जहां जमीनी विवाद को लेकर एक शख्स की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई और 4 लोगों को गंभीर रुप से घायल कर दिया गया | दरसल गांव पृथला के रहने वाले रवि नाम के शख्स की जमीन सड़क के किनारे पर थी | सड़क के किनारे होने की वजह से सभी को उम्मीद थी की उसे बेचने पर रकम बढ़ कर मेलेगी लेकिन उस जमीन पर अपने परिवार के लोग ही नजर टीका कर बैठे हुए थे | धीरे धीरे रवि के परिजन ने ही उस जमीन पर कब्जा कर लिया | जिसके बाद कुछ महीनों पहले ही रवि ने अपनी जमीन को अपने परिवार वालों से बगावत कर फिर से अपने कब्जे में कर लिया | इस बात को लेकर दोनों परिवार के लोगों में मन मोटाव शुरू हो गया और एक दिन परिवार के 10 से 12 लोग मिलकर रवि के घर रात के अंधेरे में गए और सभी के हाथों में हथियार थे | जिसके बाद बिना किसी बात के रवि पर जानलेवा हमला कर दिया | रवि पर हमला होते देख उसकी मां, भाई और उसका चाचा ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे वो लोग भी गंभीर रुप से घायल हो गए | रवि की इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि उसकी मौत हो गई | घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए | आरोपियों के जाने के बाद लोगों ने घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है | फिलहाल अब घायलों की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है |

इस हमले से गांव भर में दहशत का माहौल बना हुआ है | जहां एक ही परिवार के लोगों ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया है कि लोगों में दहशत फैल गई है | इस घटना के बाद अब पीड़ित परिजनों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है और सभी आरोपियों के खिलाफ उन्होंने मामला दर्ज करवा दिया है | पीड़ितों का कहना है कि जमीन भी रवि की थी फिर किस बात के लिए उसे मौत के घाट उतारा गया | उसकी गलती क्या थी साथ ही परिजनों ने पुलिस से अपील की है जिस तरह से उन्होंने रवि की बेरहमी से जान ली है उस तरह से उन आरोपियों पर सख्त सख्त कार्रवाई की जाए | पुलिस ने भी पीड़ित परिजनों को मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है | सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है | लेकिन मामले में अबतक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है | फिलहल पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी जल्द ही हो जाएगी |

इन आरोपियों की करतूत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके लिए एक जमीन की कीमत किसी इंसान से ज्यादा होती है और ऐसी सोच रखने वालों की जगह सलाखों के पीछे है | हालाकि अब देखना होगा कि ये आरोपी पुलिस की गिरफ्त में कबतक आते हैं |

Watch Video

https://youtu.be/jFwLlceOWqk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *