बदनामी के डर से युवक ने की खुदकुशी, मृतक के पास मिला सुसाइड नोट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोगों के लिए उनकी इज्जत सबसे बढ़ कर होती है और खुद्दार इंसान कभी नहीं चाहते की गांव या समाज में उनकी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोगों के लिए उनकी इज्जत सबसे बढ़ कर होती है और खुद्दार इंसान कभी नहीं चाहते की गांव या समाज में उनकी इज्जत पर कोई आंच आये जिसके चलते वो कुछ भी करने को उतारु होते हैं और ऐसे लोगों को कई बदनाम करना चाहे तो वो ना जान लेने से पीछे हटते हैं और ना ही जान देने से | फतेहाबाद से भी एक ऐसा मामला सामने आया है जहां गांव धारनिया का रहने वाला शख्स ने अपने उपर लगाये गए आरोपों से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली | दरअसल गांव धारनियां में कुछ दिनों पहले एक महिला ने गांव के ही एक युवक राजेश पर छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द कहने पर उसके विरूद्ध मामला दर्ज करवाया था | जिसके बाद उस युवक पर छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था | जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली | युवक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था | जिसमें उसने गांव के ही एक दंपंति सहित दो अन्य शख्स पर उस पर झूठे केस बनाकर फंसवाने का आरोप लगाया है | पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मृतक के पिता के ब्यान के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है |

मृतक के परिजनों की माने तो इस आरोप के बाद राजेश को गहरा सदमा लगा था जिसके बाद वो अलग अलग रहने लगा था और वो जल्दी किसी से बात करना भी पसंद नहीं करता था और एक दिन उसने जहीरला पदार्थ खा लिया | जब इस बात की जानकारी परिजनो को लगी तो उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया | जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की | पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

जो लोग अपनी प्रतिष्ठा के लिए जीते हैं अपनी सम्मान के लिए जीते हैं वो कभी भी अपनी मान सम्मान पर आंच नहीं आने देते लेकिन इन बातों से परेशान होकर खुदकुशी करना भी समस्या का समाधान नहीं है फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है |

Watch Video

https://youtu.be/_yTXxfQNAI0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *