विदेश भेजने के नाम पर लगाया लाखों का चूना, युवक से बदमाशों ने की 9 लाख रुपये की ठगी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विदेश में जाकर नौकरी करने की चाहत सभी को होती है | कई लोगों को ये मौका किसी कंपनी से मिलता है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विदेश में जाकर नौकरी करने की चाहत सभी को होती है | कई लोगों को ये मौका किसी कंपनी से मिलता है तो कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें अपने घर की तंगी को दूर करने के लिए देश से दूर जाना पड़ता है | फिलहाल हम उन लोगों की बात कर रहे हैं जो मजबूरी में अपने देश से दूर जाते हैं और अपने घर के लोगों की मजबूरियों को दूर करने की कोशिश करते हैं | लेकिन ये भी इतना आसान नहीं होता क्योंकि हमारे समाज में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं | जो मजबूरी का फायदा उठाते हैं |

जी हां अब जो मामला सामने आया है वो पलवल से है जहां एक मुकेश नाम के शख्स को विदेश भेजने का लालच देकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई | दरसल पलवल के गांव गढ़ी पट्टी निवासी पीड़ित मुकेश की मुलाकात गुरुग्राम के बी 109 सुशांत लोक के रहने वाले वरुण अरोड़ा से हुई | वरुण अरोड़ा ने ही मुकेश को बताया कि उसका भाई विदेश में रहता है जो टिकट बुकिंग का काम करता है और वो लोगों को विदेश में नौकरी लगाता है | पासपोर्ट, वीजा लगवाने के काम के लिए वरुण ने मुकेश से 9 लाख रुपए की मांग की | जिसके बाद मुकेश ने पहली रकम 3 लाख 3 हजार रुपये उसे दे दिये और बाकी के पैसे वरुण के ऑफिस में जाकर मुकेश ने जमा करवाये | जिसके बाद मुकेश जब उनसे वीजा और पासपोर्ट के मामले में बात करने गया तो आरोपियों ने उसे 9 लाख रुपए का चैक थमा दिया | बोला कि तुम्हारा काम नहीं हो सकता लेकिन वो चैक बाउंस हो गया |

इस बात से परेशान मुकेश ने पुलिस से शिकायत की | जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित मुकेश के बयान के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और बिना वक्त गवाए मामले में कार्रावई शुरू कर दी | जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया लेकिन कुछ ही देर बाद उसे रिहा भी कर दिया गया | अब इस बाद पर पीड़ित परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस को आरोपी को रिहा करना ही था तो आखिर उसे गिरफ्तार क्यों की थी | फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामला में कार्रवाई की जा रही है |

हम पुलिस पर भरोसा करके मामला दर्ज करवाते हैं कि हमें इंसाफ मिलेगा लेकिन अगर किसी मामले में पुलिस ही लापरवाही बरतने लगे तो इससे लोगों का विश्वास तो टूटता ही है इसके साथ ही आरोपियों के हौसले भी बुलंद होते हैं |

Watch Video

https://youtu.be/p14_ZBZ2Jdw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *