2 बदमाशों ने युवक पर चलाई गोलियां, भरी भीड़ में दिया वारदात को अंजाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में बदमाशों ने एक ऐसी वारादात को अंजाम दिया जिसे देखकर लोगों के भी होश उड़ गए और बदमाशों के खौफ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में बदमाशों ने एक ऐसी वारादात को अंजाम दिया जिसे देखकर लोगों के भी होश उड़ गए और बदमाशों के खौफ के चलते लोगों ने पीड़ित की मदद करने की भी जहमत नहीं उठाई | जी हां मामला मानसा से है जहां दो बेखौफ बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी | इस फायरिंग में युवक को गोलियां लगी और वो बुरी तरह से घायल हो गया | वो बदमाश कौन थे कहां से आये थे और युवक को क्यों अपना निशाना बनाया ये अब तक साफ नहीं हो पाया है | बेखौफ बदमाश इस वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए | बता दें कि घायल युवक की पहचान राजू घरागना के रुप में हुई है | हैरानी की बात है कि बदमाशों ने इस वारदात को भरी भीड़ में अंजाम दिया | जिससे पता चलता है कि बदमाशों के अंदर किसी बात का खौफ नहीं है ना भारी भीड़ से और ना ही पुलिस से | जिसके चलते ये बदमाश ऐसे वारदातों को अंजाम देते हैं और फिर बड़े आराम से मौके से फरार हो जाते हैं |

बदमाशों के जाने के बाद लोगों ने गंभीर रुप से घायल राजू को मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया | अस्पताल में भी घायल राजू लगभग 2 घंटों तक तड़पता रहा | लेकिन फिर भी डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू नहीं किया | डॉक्टरों ने उसे गंभीर बताते हुए बाहर के अस्पताल में रेफर कर दिया | घायल के दोस्तों ने डॉक्टरों से बहुत मिन्नते की कि कम से कम ऐसा कर दो कि इसका खून निकलना बंद हो जाए तब डॉक्टरों ने उसके जख्मों पर मलहम पट्टी की और उसे जल्द से जल्द बाहर अस्पताल ले जाने को कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया | जिसके बाद घायल राजू को उसके दोस्त दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां अब भी उसकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है |

Watch Video

https://youtu.be/YIT1O-IZ_0Q

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *