पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मामले में 9 बदमाशों को किया गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  संगरूर के बदमाशों ने पुलिस को ही अपना निशाना बना लिया और उनसे लाखों की लूट की और मौके से फरार हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  संगरूर के बदमाशों ने पुलिस को ही अपना निशाना बना लिया और उनसे लाखों की लूट की और मौके से फरार हो गए | लेकिन पुलिस ने जब उन लुटेरों पर कार्रवाई करनी शुरू की तो फिर जो हुआ वो आप इस रिपोर्ट में देखिये |

लूट की घटना को अंजाम देते वक्त लुटेरों में किसी का खौफ नहीं होता और उस दौरान अगर कोई उनके रास्ते के बीच आने की कोशिश करता है तो वो उसे हमेशा के लिए मौत की निंद सुला देते हैं |

जी हां जिला संगरूर में भी लुटेरों ने बिते दिनों कुछ ऐसा ही किया था | लेकिन इस बार उनके रास्ते में रुकावट बनने के लिए कोई आम इंसान नहीं बल्की खुद पुलिसकर्मी आए थे | लेकिन इन बेखौफ लुटेरों ने पुलिस पर ही गोलियों की बरसात कर दी थी और पुलिसकर्मियों की आखों में मिर्ची का पाउडर डाल दिया और उनसे लगभग 11 लाख 87 हजार 900 रुपये लूट कर फरार हो गए थे |

अब आप अंदाजा लगा सकते है कि लुटेरों में पुलिस का कितना खौफ है | अब इस घटना के बाद पुलिस उन लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अलग–अलग टीमें बनाई और तलाश में जुट गई और मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस को सफलता हासिल हुई |

पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई में लुटेरे गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है | लुटेरों से पूछताछ के दौरान पता चला कि इन लुटेरों के गैंग का नाम लुटेरी गैंग है जो आस पास के इलाकों में काफी दिनों से लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे |

इतना ही नहीं पुलिस ने इन लुटेरों से हथियार, दो मोटरसाइकिल और लूटी हुई रक्म भी बरामद की है…पुलिस की पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है |साथ ही आरोपियों ने बताया कि ये लोग इस गैंग में पिछले 6 महीनों से काम कर रहे हैं लेकिन ये गैंग उससे भी ज्यादा पूराना है |

अब पुलिस ये भी दावा कर रही है गैंग के बाकी लुटेरों को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा | जिसके चलते इन लुटेरों के कुछ साथियों को पूछताछ के लिए बाहर रखा गया है | जिससे उम्मीद है की पूछताछ में अपने सभी साथियों के बारे में बताएंगे जिससे उन्हें पकड़ने में पुलिस को मदद मिलेगी |

Watch Video

https://youtu.be/vmMrf0jxaZI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *