ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हम जब घर से बाहर निकलते हैं तो ये सोचते हैं कि हमारे परिजन अपने घर में महफूज हैं | लेकिन ये कितना सच है ये हम इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं | जहां बेखैफ बदमाश घर में घुसकर भी वारदात को अंजाम देने से पहले एक बार भी नहीं सोचते और इसी घटना की शिकार हुई एक पीड़िता के परिजन पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहे है |
हां अब ताजा मामला फतेहाबाद से सामने आया है जहां एक नाबालिग के साथ 3 युवकों ने मिलकर गैंगरेप किया | बदमाशों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब वो घर पर अकेली थी | गैंगरेप करने के बाद बदमाशों ने पीड़िता को धमकी दी कि ये बाद वो किसी को भी बताती है तो वो उसे जान से मार देंगे | इस बात से डर कर पीड़िता ने किसी को भी अपनी आपबीती नहीं बताई और पीड़ित लड़की इस हादसे के बाद खुद को कुसूरवार समझने लगी | इसमें लड़की की कोई दोष नहीं है क्योंकि हमारे समाज की प्रथा ही यही है कि चाहे लड़के की गलती क्यों ना हो लेकिन फिर भी हमारे समाज के ठेकेदार उंगली लड़कियों पर ही उठाते हैं | इस बात से डर कर पीड़िता अपने घर वालों से भी ये बात छिपा ली और अंदर ही अंदर इस बात को लेकर अपने आप को कोसती रही | हद तो तब हो गई जब बदमाशों को पताचला कि ये बाद पीड़िता ने अपने घर वालों को नहीं बताई है तो बदमाशों के हौसले और भी बुलंद हो गए और उन्होंने फिर से पीड़िता के साथ गैंगरेप करने की साजिश रच डाली | मौका देखकर उसके साथ फिर से गैंगरेप करने की कोशिश की | लेकिन ये कोशिश नाकाम साबित हुई |
बदमाशों के दुबरा गैंगरेप की कोशिश के बाद पीड़िता को समझ आ गया कि अगर वो ये बात अपने परिजनों को नहीं बताएगी तो वो फिर से उसके साथ इस घटना को अंजाम दे सकते हैं | किसी तरह उसने हिम्मत जुटाई और अपने परिजनों को खुलकर सारी बात बताई | इस बात की जानकारी मिलते ही परिजनों के भी होश उड़ गए और उन्होंने पीड़िता को दिलाशा दिलाया कि वो उनके साथ है | इसमें उसकी कोई गलती नहीं और अब जिसने उसके साथ ये घिनौना अपराध किया है वो उसे किसी भी कीमत पर सजा दिला कर रहेंगे | पीड़िता की मां ने इस बात की शिकायत पुलिस से की | उन्होंने पुलिस को बताया कि इस घटना में 3 युवक शामिल थे | पीड़िता के बयान के बाद पुलिस उन तीनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन फिर भी अब तक उन तीनों युवकों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है | पुलिस की माने तो वो जल्द ही मामले से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी |
इन घटनाओं के बाद कोई परिजन ये नहीं चाहेगा कि वो अपनी बेटियों को घर पर अकेली छोड़कर जाए क्योंकि जब बदमाश घर में घुसकर इस तरह की घिनौनी अपराध को अंजाम दे सकते हैं तो वो कुछ भी कर सकते हैं इसके साथ ही पुलिस पर ऐसे मामले से लोगों का विश्वास उठता जा रहा है |
Watch Video
https://youtu.be/_SFCDXjPzeU
