ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहुचर्चित पंचकूला मामला जहां बुजुर्ग महिलाओं के साथ मसूमों की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी | इस हत्या ने पूरे इलाके के लोगों के मन में डर का माहौल बना दिया था | जाहीर है पुलिस भी आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती | जिसे लेकर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है |
बीते दिनों पंचकूला के गांव खटोली में हुई 5 हत्याओं के मामले में पुलिस को एक ओर बड़ी कामयाबी मिली है | जी हां अब पुलिस को 5 हत्याओं को अंजाम देने वाले लोगों को हथियार मुहैया कराने वाले दो लोगों के बारे में पता चला | जिसके बाद पुलिस हरकत में आते हुए उन दोनों आरोपियों को यूपी के रामपुर से गिरफ्तार किया है | क्राइम ब्रांच 256 पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान ओमकार और राजेंद्र के नाम से हुई है | इसके साथ ही इन दोनों आरोपियों सहित मामले में मुख्य आरोपी लवली को भी पुलिस ने अदालत में पेश किया | जहां कोर्ट ने आरोपी ओमकार को 3 दिनों के रिमांड पर भेजा दिया है और आरोपी राजेन्द्र को न्यायिक हिरासत में भेजा है | ‘
इसके साथ ही आरोपी लवली को 2 दिनों के और पुलिस रिमांड पर भेजा है | जिससे पुलिस इनसे पूछताछ कर और जानकारी ले सके जिससे मामले में और भी खुलासा किया जा सके | जिसे लेकर पुलिस आरोपी लवली के साथ साथ आरोपी ओमकार से भी मामले में गंभीरता से पूछातछ कर रही है | इसके साथ ही पुलिस इन आरोपियों से फरार आरपियों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है |
मामले में अब भी दो आरोपी फरार बताये जा रहे हैं | जिनका नाम मोहित ओर सुरेश है इनकी भी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती जिसे लेकर पुलिस ने एक टीम भी बनाई है लेकिन पुलिस को अब तक इन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है | पुलिस की माने तो जिस जगह पर सुधा को मारकर जलाया गया था उस जगह से भी सेम्पल लिए गए हैं जिसका खुलासा डीएनए से होगा अब इस मामले में लगभग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और इन दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है |
इस मामले ने पूरे पंचकूला के लोगों को दहला कर रख दिया था लेकिन अब पुलिस कड़ी दर कड़ी इस केस में खुलासे करते जा रही है और मामले से जुड़े आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है |
Watch Video
https://youtu.be/_zUYvZJWG-E
