ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला सेक्टर -8 की मार्केट में जिम करने आई युवती से गन प्वाइंट पर कार लूटने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। पर लुटेरोँ की ये कोशिश नाकाम साबित हुई।
बताया जा रहा है कि महिला जिम के बाहर जब अपनी कार के पास आई तो एक युवक ने उसको बदुंक दिखाई और उससे कार को देने की मांग करने लगा। पर महिला ने युवक की बात को मानने से साफ इंकार कर दिया।
इसके बाद आरोपी युवक भागने का प्रयास करने लगा पर महिला ने मौका देखते हुए 100 नंबर पर फोन कर इस मामले की सारी सुचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


