ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद के गांव कबूलपुर में एसलोन कॉलेज में 3 दिन के शिक्षा में गुणात्मक सुधार को लेकर चल रहे राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे | इस मौके उहोंने कहा कि समाज में शिक्षा का विषय आज का नहीं है | शिक्षा में हमेशा गुणों से भरपूर विषय नहीं होंगे, तो वो लाभ मिलता | हमारा देश 70 साल गुलाम रहा और जब आजादी मिली तो सबसे पहले शिक्षा में गुणों की जरूरत थी | संस्थाएं सुधार का काम करती हैं | इन सामाजिक संस्थाओं में भारतीय शिक्षण संस्थान बदलाव का काम कर रही हैं |
व्यक्ति का चरित्र, व्यक्ति में नैतिकता लाना, देश भक्ति और मूल्यों की जागरूकता लाना, ये शिक्षा संस्थान करते हैं | इसीलिए ये राष्ट्रीय अधिवेशन यहां किया गया है | दूसरी ओर उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती का कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में होने जा रहा है | इसको लेकर हर साल प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाती है | इस बार लाल किले पर प्रदर्शनी लगाई गई है, इसी अवसर पर वहां एक प्रेसवार्ता रखी गई है |
Watch Video
