अनंतनाग में सेना और आतंकियों में मुठभेड़, सेना ने 6 आतंकियों को किया ढेर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया है | बता दे पत्रकार शुजात बुखारी का हत्यारा आतंकी आजाद मालिक सहित यूनिस शफी, शाहिद बशीर, बासित इश्तियाक, आकिब नजर और फिरदौस नजर इस मुठभेड़ में मारे गए है | सभी आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं इस मुठभेड़ के बाद से ही अनंतनाग और पुलवामा में पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी शुरू कर दिया है।

anantnag-encounter

इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से 6 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। आतंकी हमले के बाद दक्षिण कश्मीर के हालात को देखते हुए अनंतनाग जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

anantnag-encounter

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तुरंत सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। सेना की 3 आरआर और एसओजी की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जैसे ही सुरक्षाबलों ने संदिग्ध इलाके की खोजबीन शुरू की तो वहां छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को निशाना बनाते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया।

anantnag-encounter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *