चोरों ने दो ऑटो को बनाया निशाना, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरों की करतूत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में चोरों का खौफ लोगों में इस कदर है कि लोग घर से बाहर जाने से भी डरते है कि कही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में चोरों का खौफ लोगों में इस कदर है कि लोग घर से बाहर जाने से भी डरते है कि कही उनके घर को चोर अपना निशाना ना बना लें | फिलहाल इस बार जो चोरों ने किसी के घर को निशाना नहीं बनया बल्की दो ऑटो को अपना निशाना बयाना | जिसके बाद पुलिस से इसकी शिकायत की गई |

स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल फरीदाबाद में पॉलुशन की तरह चोरों का आतंक भी बढ़ रहा है | बता दें कि दिल्ली से सटे फरीदाबाद चोरो का आतंक है जहां लोगों के मन में चोरों के खिलाफ इस कदर खौफ है कि वो दिन के उजाले में अपने घर को खुला छोड़ तक जाने से डरते हैं | जी हां और लोगों के मन में ये खौफ होना भी चाहिए क्योंकि इन चोरों को पुलिस का भी खौफ नहीं है |

ताजा मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के आदर्श नगर का है जहां चोरों ने घर के बाहर खड़े ऑटो को निशाना बनाया और एक ही दिन चोरों ने दो ऑटो पर अपना हाथ साफ किया | इन ऑटो से चोरों ने म्यूजिक सिस्टम सहित उसकी स्टेपनी निकाल कर फरार हो गए | चोरों की ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई |

इन चोरों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उनमें किसी का खौफ नहीं क्योंकि जहां वो इस चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं | अगर उस घर के किसी शख्स को पता चल जाता तो इन चोरों की जमकर पिटाई हो सकती थी लेकिन फिर भी इन चोरो के अंदर इस बात का कोई खौफ नहीं | फिलहाल मामले में पुलिस इन चोरों की तालश कर रही है |

Watch Video

https://youtu.be/lmnJdRb9Duc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *