ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है | जिसके लिए पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहीम भी चला रखी है और इस मामले में कई तस्करों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भी पहुंचाया है | पुलिस की कार्रवाई करने का एक बड़ा कारण ये भी है कि पूरे पंजाब में युवक नशे की चपेट में आ रहे हैं | जहां आये दिन नशे के ऑवर डोज के चलते युवकों की मौत हो जाती है और साथ ही नई पीढ़ी के युवक सबसे ज्यादा नशे के आदी हो रहे हैं | जिसे लेकर पंजाब पुलिस ने इन तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है लेकिन फिर भी नशा तस्कर- तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं |
ताजा मामला होशियारपुर से है जहां पुलिस को इन तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है | जहां होशियारपुर पुलिस ने अलग-अलग जगह पर इन तस्करों को निशाना बनाया जिसमें पुलिस ने आधा किलो अफीम के साथ साथ 35 पेटी शराब भी जब्त की है और मामले से जुड़े 3 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा है | जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है |
पकड़े गये आरोपियों की पहचान पालराज और हरदीप सिंह के रुप में हुई है | बता दें कि पालराज हिमाचल का रहने वाला है और दूसरा आरोपी हरदीप सिंह होशियारपुर का रहने वाला है ये दोनों काफी दिनों से नशा तस्करी का काम करते थे | लेकिन पुलिस के पास इनका रिकॉर्ड नहीं था | पुलिस को इन आरोपियों के खिलाफ गुप्त सूचना मिली थी | जिसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जिसमें उन्हें सफलता मिली | पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं जिससे इनके साथियों के बारे में पता लगाया जा सकेगा और उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी | फ़िलहाल पुलिस की पूछताछ में अबतक आरोपियों ने किसी का नाम नहीं लिया है | बता दें कि पकड़े गये शराब में लिखा हुआ है सेल फॉर अरुणाचल प्रदेश जिससे पता चलता है कि ये शराब की बोतलें अरुणाचल प्रदेश से लाई गई हैं | जिसे लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है | इसके साथ ही पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड में लेने की कोशिश कर रही है |
तस्करों के खिलाफ पुलिस काफी सख्ती से कार्रवाई कर रही है | लेकिन फिर भी नशा तस्करों को इस बात का कोई खौफ नहीं अबतक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें पंजाब के तस्कर के साथ साथ कई अन्य राज्यों के तस्करों को भी पुलिस ने काबू किया है और विदेशी युवकों के साथ महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है लेकिन फिर भी इन तस्करों में पुलिस का खौफ नहीं है |
Watch Video
https://youtu.be/82rg6eA13gw
