ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विदेश जाकर पैसे कमाने की चाहत आज के युवाओं में सबसे ज्यादा देखा जाता है और ये कोई गलत बात भी नहीं है | सभी चाहते हैं कि उनकी वजह से उनका परिवार हमेशा खुश रहे और उन्हें किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत ना पड़े |
लेकिन आजकल विदेशों में रह रहे युवाओं को जैसे निशाना बनाया जा रहा हो | जी हां जहां नौजवानों की हत्या की खबर अकसर सुनने को मिलती है | एक ऐसे ही परिवार का लाल हमेशा के लिए मौत की निंद सो गया |
दरसल मामला मोगा के गांव डाला का है जहां का एक नौजवान जसमेल सिंह जो कि पिछले दो सालों से फिलीपींस की राजधानी मनीला में रहता था और वहां से अपने परिजनों को पैसे भेजी करता था | जसमेल सिंह मनीला में फाइनेंस का काम करता था | लेकिन एक दिन काम पर जाने के दौरान कुछ बदमाशों ने उसपर ताबड़तोड़ फाइरिंग करनी शुरू कर दी जिससे जसमेल सिंह को अस्पताल पहुंचाने तक का मौका नहीं मिला |
परिजनों का कहना है कि उनकी कुछ दिनों पहले ही अपने बेटे से बात हुई थी और वो अगले महिने घर आने वाला है | अगले महीने उसकी शादी थी और घर में खुशी का माहौल था | लेकिन इस खबर ने खुशी के माहौल को भारी गम में बदल कर रख दिया |
Watch Video
https://youtu.be/XhGldQjTlDY
