मामूली विवाद को लेकर NRI पर फायरिंग, बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में आतंकी की खबर मिलने के बाद जगह जगह पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है | लेकिन फिर भी बदमाशों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में आतंकी की खबर मिलने के बाद जगह जगह पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है | लेकिन फिर भी बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं है | जहां गुंडागर्दी खुलेआम की जा रही है | जी हां मामला तरनतारन का है जहां बदमाशों ने खुलेआम एक एनआरआई पर गोली चला दी | पूरे पंजाब में हाई अलर्ट होने के बावजूद ये घटना घटने से पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं | क्योंकि हर जगह पुलिस की तैनाती है और ऐसे में गुंडे खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे हैं तो फिर पुलिस की चेकिंग किस बात की हो रही है | बताया जा रहा है कि मामूली विवाद को लेकर बदमाशों ने एनआरआई पर गोली चलाई | तरनतारन के गांव जीयोबाला निवासी हरभिंदर सिंह कि माने तो वो पिछले हफ्ते ही दुबई से वापस लौटा था और यहां पर गांव के ही कुछ लोगों के साथ उसकी झड़प हो गई | जिसके बाद इस बात का बदला लेने के लिये दबंगों ने उसके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी जिससे पीड़ित हरभिंदर के टांग पर गोली लग गई | जिससे वो घयल हो गया |

गोली लगने के बाद उसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया | मौके पर पुलिस को भी सूचना दी गई | पुलिस को उन्होंने अपनी आपबीती बताई | पीड़ित का कहना है कि उन्होंने उसे जान से मारने की कोशिश की लेकिन टांग में गोली लगने की वजह से वो बच गया | पुलिस ने पीड़ित के बायान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पीड़ित को आश्वासन दिया है कि मामले से जुड़े सभी आरपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनपर सख्त कार्रवाई की जायेगी | जिससे इलाके में कोई दुबारा इस तरह की घटना को अंजाम ना दे सके | पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरी कर दी है जिसके चलते पुलिस जगह जगह पर छापेमारी भी कर रही है | लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है |

पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि वो उन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी लेकिन सवाल ये भी है कि सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम होने के बावजूद बदमाशों के पास हथियार कहां से आए और उन्होंने खुलेआम फायरिंग कैसे कर दी | इससे साफ जाहीर होता है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ बिलकुल नहीं है | फिलहाल अब आरोपियों की गिरफ्तरी कब तक होगी ये देखने वाली बात है |

Watch Video

https://youtu.be/FvqH92E_Hw0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *