ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर में हुए ब्लास्ट मामले में आम आदमी पार्टी के नेता एच एस फुल्का ने कहा कि ये गलत हुआ है | इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई है जो नहीं होना चाहिया था | उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा भी की है |साथ ही सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि सरकार को स्थिति पर कंट्रोल करनी चाहिए |
साथ ही कहा कि इसके पीछे किसका हाथ है ये जल्दबाजी में तय नहीं करना चाहिये इस मामले में जांच की जानी चाहिए | क्योंकि एक बार और ऐसी घटना हो चुकी है जिसमें लोगों ने खालिस्तानियों पर सवाल उठाए थे लेकिन बाद में मामला कुछ और ही सामने आया था इसलिये इस मामले में भी पूरी जांच होनी चाहिये उसके बाद किसी पर निशाना साधना चाहिये |


