शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में रविवार की सुबह-सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ हो गयी | मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में रविवार की सुबह-सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ हो गयी | मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया । जम्मू कश्मीर पुलिस मुताबिक मारे गए आतंकियों से AK-47 और पिस्टल साथ में गोला-बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए दो आतंकियों की पहचान शोपियां के नवाज वागे और पुलवामा के यावर वानी के रूप में हुई है। दोनों आतंकी संगठन अल-बदर से जुड़े थे।

jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के शोपियां के जैनापुरा इलाके में यह मुठभेड़ हुई। पुलिस को इलाके में आतंकियों के होने की एक विश्वसनीय सूचना मिली | जिसके बाद मौका ऐ वारदात पहुंचकर सेना, SOG और CRPF का साझा ऑपरेशन चलाया। वहां छिपे आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच दोनों तरफ से मुठभेड़ शुरू हो गई | जबाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया । कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन जारी है।

jammu kashmir

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *